प्रतापगढ़: डीएम से मिले अधिवक्ता, तहसील परिसर की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़। समाधान दिवस के अवसर पर लालगंज कोतवाली पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भुकर से अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जलभराव, वाटर एटीएम के खराब होने सहित अन्य बुनियादी समस्याओं को उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। अधिकारियों ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें लालगंज तहसील में आरक्षण के मुद्दे पर ज्ञापन व पैदल मार्च का आह्वान












