मारहरा में गूंजा भारत माता का जयघोष, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
जिला संवादाता काव्यांश रावत मारहरा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को भाजपा मारहरा मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हनुमान चौक से हुआ। यात्रा हैदरी चौक, अस्पताल चौराहा, मिरहची अड्डा और बड़ा बाजार होते हुए पिदौरा अड्डा पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस हनुमान चौक पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में डीजे पर देशभक्ति के गीत गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल को देशभक्तिमय बना दिया।
यात्रा में मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इलियास कुरैशी शाकिर मियां, इकरार कुरैशी, विजेंदर सिंह लोधी, समाजसेवी राहुल भारद्वाज, अतेंद्र चौहान, अर्जुन चौहान और भूदेव सिंह लोधी समेत कई लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के संयोजक अशोक सक्सेना रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की थी।
तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसओ योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मुकुल कुमार और कांस्टेबल मुकेश चौधरी समेत पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस की सतर्कता के बीच यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।












