नाग पंचमी पर भयहरण नाथ धाम में होगा भव्य ‘घुघुरी लोक उत्सव’

 

नाग पंचमी पर भयहरण नाथ धाम में होगा भव्य ‘घुघुरी लोक उत्सव’

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। पौराणिक शिवालय बाबा भयहरण नाथ धाम में सावन मेला-2026 के अंतर्गत नाग पंचमी के पावन पर्व पर 17 अगस्त को भव्य ‘घुघुरी लोक उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

जिला सूचना अधिकारी सविता यादव की ओर से जारी पत्र के अनुसार, उप जिलाधिकारी के निर्देश पर नाग पंचमी के दिन धाम परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सांस्कृतिक दल भी भेजा जाएगा।

भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि ‘घुघुरी लोक उत्सव’ में प्रतापगढ़ के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के लोक कलाकार, कवि और सांस्कृतिक कर्मी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। लोकगीत, लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी द्वारा संस्थान और सूचना विभाग को घुघुरी लोक उत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। नाग पंचमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भयहरण नाथ धाम पहुंचने की उम्मीद है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें