एटा में शस्त्र लाइसेंस समर्पण अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन

एटा में शस्त्र लाइसेंस समर्पण अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद एटा में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस समर्पण अभियान’ को नागरिकों का लगातार समर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत कई जागरूक नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने शस्त्र लाइसेंस समर्पित कर समाज में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का संदेश दिया। स्वेच्छा से लाइसेंस समर्पित करने वाले नागरिकों को प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशासन ने नागरिकों के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षित और भयमुक्त समाज के निर्माण में आमजन की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशासन की अपील है कि लोग सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वेच्छा से इस अभियान का हिस्सा बनें और जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने में सहयोग करें।

“शस्त्र त्याग का संकल्प, सुरक्षित समाज की ओर एक मजबूत कदम”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें