दारागंज के निराला चौक पर ध्वजारोहण कर मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
“बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन, अमृतकाल में विकसित भारत का संकल्प” — अनामिका चौधरी
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज, 15 अगस्त। देश के राष्ट्रीय पर्व 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रयागराज के दारागंज स्थित प्राचीन निराला चौक पर हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व उपमहापौर एवं प्रांत संयोजक, गंगा विचार मंच, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन अनामिका चौधरी निषाद ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के पश्चात अनामिका चौधरी निषाद ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन देश के लिए गौरव और आत्ममंथन का अवसर है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की प्रगति, एकता, अखंडता और स्वच्छता के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का संचार किया—
“हमने आँखें खोलकर, जब देखा आकाश,
आजादी के हैं मिले, खिलते हुए पलाश।
हम किस्मत के हैं धनी, देश मिला आजाद,
बाहों में संकल्प हैं, सपने हैं आबाद।
नये पखेरू देश के, ऐसी भरें उड़ान,
दुनिया बोले देखकर, जय-जय हिंदुस्तान।”
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी उद्घोष के साथ हुआ। इस दौरान लोगों ने तिरंगा लहराकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रवि निषाद मंडल महामंत्री, नेहा केशरी, नीलम शुक्ला, मृणाली मिश्रा, रूशाली मिश्रा, मंदाकिनी मिश्रा, राकेश मिश्रा, अरुण निषाद, जान्हवी निषाद, जान्हवी चौधरी, सुमन बाला, ओमप्रकाश चौधरी, नितिन दुबे, मलिक निषाद, श्रीश चंद्र दुबे, अन्नू निषाद, भीम सिंह, पंकज राय, विजय केशरी, अमन कुमार, राहुल मिश्रा, सोनू अरोरा, पंकज गुप्ता, कैलाश दत्ता, सुयश, दिलीप सेन, अवनीश यादव, तहसीन अहमद, मुन्ना हेला सफाई नेता, फूलचंद विश्वकर्मा एवं मेजर सुनील निषाद सहित गंगा विचार मंच के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।












