पट्टी स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद सील सूर्या नर्सिंग होम फिर खुला, जांच पर उठे सवाल

पट्टी स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद सील सूर्या नर्सिंग होम फिर खुला, जांच पर उठे सवाल

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पट्टी। बधवा बाजार स्थित सूर्या नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद सील किए जाने के बावजूद कथित तौर पर दोबारा संचालित किए जाने का मामला सामने आया है।

 

आरोप है कि नर्सिंग होम संचालक मुरारी पटेल ने सील तोड़कर, डॉ. बी.एल. पटेल की मदद से स्वास्थ्य विभाग की जांच पूरी होने से पहले ही मरीजों का इलाज शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि 22 जुलाई 2026 को नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए नर्सिंग होम को सील कर दिया था।

आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी, इसी बीच सील कथित रूप से तोड़ दी गई और नर्सिंग होम में दोबारा मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया। यदि आरोप सही हैं तो यह स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और सीलिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जांच पूरी होने से पहले सील किए गए नर्सिंग होम में दोबारा मरीजों का इलाज कैसे शुरू हुआ।

स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा सील तोड़कर संचालन शुरू किए जाने की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है।

हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें