प्रतापगढ़ के विकास को लेकर CM योगी से मिले विधायक राजेंद्र मौर्य

प्रतापगढ़ के विकास को लेकर CM योगी से मिले विधायक राजेंद्र मौर्य

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जिले के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर विधायक राजेंद्र मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने प्रतापगढ़ के लिए कई महत्वपूर्ण विकास प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

बेल्हा देवी धाम कॉरिडोर के लिए जल्द वित्तीय स्वीकृति दिए जाने की मांग की।

जिले में बड़े आंवला प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना का प्रस्ताव रखा।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल की स्थापना की मांग की।

विधायक ने इन परियोजनाओं को प्रतापगढ़ के विकास, रोजगार और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री से आवश्यक स्वीकृति और कार्रवाई का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें थाना पिलुआ में एएसपी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें