स्कूल से छुट्टी होते ही गेट पर भिड़े छात्र, सड़क पर हुई मारपीट
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
पट्टी। कस्बे के रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज के मुख्य गेट के सामने शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दो छात्रों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र इसी विद्यालय में पढ़ते हैं।
छुट्टी के बाद दोनों छात्र कॉलेज गेट के बाहर पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को अपशब्द कहने लगे और फिर मारपीट शुरू हो गई। कॉलेज गेट के सामने सड़क पर छात्रों के बीच मारपीट से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय प्रशासन ने मामले की जानकारी ली। स्कूल गेट के सामने छात्रों के बीच हुई मारपीट ने सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।












