साइबर अपराधों की विवेचना को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण

साइबर अपराधों की विवेचना को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और साइबर मामलों की विवेचना को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 22 अगस्त को पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स/बेल्हा हॉल में साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में साइबर नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने विवेचकों को साइबर अपराध की जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी दी। डिजिटल साक्ष्यों के संकलन, संरक्षण, विश्लेषण और उनके विधिक उपयोग के साथ ही आधुनिक तकनीकी साधनों के प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में सहायक नोडल अधिकारी साइबर प्रशांत राज हुड्डा, क्षेत्राधिकारीगण, साइबर थाना व साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारी तथा जनपद के विभिन्न थानों के विवेचक और साइबर हेल्प डेस्क से जुड़े पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अधिकारियों को साइबर अपराध की रोकथाम, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण एवं विश्लेषण तथा मामलों की तकनीकी रूप से प्रभावी विवेचना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रतापगढ़ पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिसकर्मियों को लगातार तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें