रानीगंज में दर्दनाक हादसा: नाले में डूबे चाचा-भतीजा, चाचा का शव बरामद

रानीगंज में दर्दनाक हादसा: नाले में डूबे चाचा-भतीजा, चाचा का शव बरामद

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के मेढ़ौली जगदीशपुर गांव में शनिवार शाम बारिश के बाद नाले में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।पानी में उतरे लल्ले उर्फ विकास विश्वकर्मा (25) के डूबने की आवाज सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे उनके चाचा नन्हे विश्वकर्मा भी गहरे पानी में समा गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद नन्हे विश्वकर्मा का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

भतीजे को बचाने के लिए नाले में उतरे थे चाचा।

बताया गया कि लल्ले उर्फ विकास को पानी में डूबता देख उनके चाचा नन्हे विश्वकर्मा बिना देर किए उन्हें बचाने के लिए नाले में उतर गए। लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण वह भी अपना संतुलन खो बैठे और पानी में डूब गए।मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद नन्हे विश्वकर्मा का शव बरामद कर लिया गया।वहीं, लल्ले उर्फ विकास विश्वकर्मा की तलाश देर शाम तक जारी रही। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें