लगातार बारिश से गाटर-पटिया का मकान अचानक बैठा, बाल-बाल बचा परिवार

लगातार बारिश से गाटर-पटिया का मकान अचानक बैठा, बाल-बाल बचा परिवार

 

 संवाददाता आयुष मिश्र करछना, प्रयागराज। करछना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सुलमई गांव की निषाद बस्ती में लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव निवासी दयाराम निषाद पुत्र नचकउ निषाद का गाटर-पटिया से बना मकान अचानक रात करीब 12 बजेे बैठ गया।

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण मकान की स्थिति पहले से ही कमजोर हो गई थी। देर रात अचानक मकान का एक हिस्सा बैठने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय मकान में परिवार के चार सदस्य मौजूद थे, जिन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

 

अचानक मकान के बैठ जाने से परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार को काफी नुकसान हुआ है।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया जाए तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता और आवास की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। लगातार बारिश को देखते हुए ग्रामीणों ने अन्य जर्जर मकानों की भी जांच कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें