सीतापुर के बैरागीपुर घाट से गूंजा हर-हर महादेव, लाखों कांवड़िये गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना

सीतापुर के बैरागीपुर घाट से गूंजा हर-हर महादेव, लाखों कांवड़िये गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना

सीतापुर। संवाददाता निशांत त्रिपाठी

सावन के पावन अवसर पर सीतापुर के बैरागीपुर घाट पर शुक्रवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शारदा नदी के पवित्र तट पर लाखों की संख्या में पहुंचे कांवड़ियों ने नदी से जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गोला गोकर्णनाथ की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान पूरा बैरागीपुर घाट और आसपास का क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा।

कांवड़िये शारदा नदी से पवित्र जल भरकर करीब 30 किलोमीटर दूर लहरपुर स्थित खेमकरण इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां यात्रा का पहला पड़ाव निर्धारित किया गया है। रास्ते भर कांवड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और उनके लिए जलपान व अन्य व्यवस्थाएं कीं।

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

कांवड़ियों के जत्थे लगातार गोला गोकर्णनाथ की ओर बढ़ रहे हैं। चारों तरफ गूंजते “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें