प्रतापगढ़ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ 

प्रतापगढ़ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का बुधवार को शुभारंभ हुआ। योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रतापगढ़ के तुलसीसदन (हादीहाल) सभागार में किया गया। कार्यक्रम का अवलोकन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के अध्यक्ष प्रो. जयन्त खोत, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने किया।

वहीं, रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों के लिए विशेष निःशुल्क यात्रा सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक रोडवेज बसों में सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

सरकार की इस पहल को महिलाओं के सम्मान और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें