जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ गाज़ियाबाद की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजन

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ गाज़ियाबाद की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजन

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

  1. आज दिनाँक 27.08.2026 को जिलाधिकारी गाज़ियाबाद की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजन अपराहन 12.30 बजे से महात्मा गाँधी सभागार, जिलाधिकारी कार्यालय में किया गया जिसमे स्वास्थ्य विभाग से सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज विभाग, आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं साथ ही आयुष्मान भारत कार्यक्रम में जनपद में बनाये गये आयुष्मान कार्ड की भी समीक्षा की गयी जिसमे शेष समस्त लाभार्थी जिनका आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बना है राशन डीलर से समन्वय करते शीघ्र ही शेष समस्त लाभार्थियों को कार्ड बनाने हेतु आदेशित किया गया ,एवं जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थी का शत- प्रतिशत भुगतान करने हेतु आदेशित किया I I

सर्वप्रथम सभी चिकित्सालयों को ओ.पी.डी. बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया एवं जिन भी विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी की सर्जरी न्यूनतम है एवं उन्हें चेतवानी जारी करने के आदेश दिए गये साथ ही समस्त न्यूनतम प्रदर्शन वाले चिकित्सको को विगत छह माह में उनके द्वारा किये गए कार्यों की विशेष समीक्षा की जाएगी I जनपद के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को जिनके भी डाक्यूमेंट्स NQAS सर्टिफिकेट के लिये पोर्टल पर अपलोड नहीं किये गये हैं समस्त को पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया Iआयुष्मान आरोग्य मंदिर के राज्य स्तरीय डैशबोर्ड में गाज़ियाबाद के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है,

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक कार्य करने के आदेश दिया गया ,साथ ही केन्द्रों पर औषधि, टेस्ट किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी को आदेशित किया गया Iजनपद में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में रिक्त पदों के सापेक्ष अविलम्ब चयन प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दिए गए गए

जननी सुरक्षा योजना के लाभर्थियों के भुगतान की समीक्षा के दौरान योजना में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई करने के निर्देश तथा लाभार्थी के भुगतान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी I

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें