प्रतापगढ़ बिजली विभाग के जेई ने फांसी लगाकर दी जान, उदयपुर पावर हाउस में थे तैनात
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। उदयपुर पावर हाउस में तैनात बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) विवेक यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि विवेक यादव मूल रूप से जौनपुर जनपद के निवासी थे और प्रतापगढ़ के उदयपुर पावर हाउस में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ कान्हा गौशाला पट्टी की स्थिति पर गंभीर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग











