फरेदुपुर में नई आयशर ट्रैक्टर एजेंसी का शुभारंभ विधायक विनोद सरोज और डॉ. कैलाश नाथ ओझा ने किया उद्घाटन,
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
किसानों को मिलेगी स्थानीय स्तर पर सुविधा
कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा क्षेत्र में किसानों को ट्रैक्टर खरीद और सर्विस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फरेदुपुर में ‘श्री भगवन ट्रैक्टर्स’ नाम से आयशर की नई अधिकृत एजेंसी की शुरुआत हुई। मंगलवार को एजेंसी का भव्य शुभारंभ बाबागंज विधायक विनोद सरोज और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाश नाथ ओझा ने फीता काटकर किया।
शुभारंभ समारोह में कुंडा चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार त्रिपाठी, जनसत्ता दल के पदाधिकारी सतीश मिश्रा, बब्लू सिंह और संजय जायसवाल समेत क्षेत्रीय पत्रकार मुन्ना मिश्रा, आनंद शुक्ला तथा आयशर कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।एजेंसी के संचालक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान को आयशर की अधिकृत डीलरशिप मिली है। यहां कंपनी के विभिन्न मॉडल उपलब्ध होने के साथ ही अधिकृत वर्कशॉप और सर्विस की सुविधा भी रहेगी। इससे क्षेत्र के किसानों को ट्रैक्टर की खरीद के साथ सर्विस संबंधी कार्यों के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।उन्होंने बताया कि ग्राहकों को ट्रैक्टर खरीद से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया, पेपरवर्क और सर्विस सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा। एजेंसी पर आयशर के विभिन्न मॉडल उपलब्ध होंगे।नई एजेंसी के शुभारंभ से कुंडा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को स्थानीय स्तर पर ट्रैक्टर खरीद और रखरखाव की सुविधा मिलने की उम्मीद है।पता: फरेदुपुर पेट्रोल पंप के पास, कृष्णा गेस्ट हाउस के बगल, फरेदुपुर, कुंडा, प्रतापगढ़।












