बाग में मिला मानव कंकाल, मचा हड़कंप

बाग में मिला मानव कंकाल, मचा हड़कंप

कासगंज बॉर्डर के पास हाईवे से 100 मीटर अंदर पड़ा था कंकाल, डेढ़ से दो महीने पुराना होने का अनुमान

संवाददाता योगेन्द्र मारहरा/एटा। मारहरा थाना क्षेत्र की पिवारी पुलिस चौकी के अंतर्गत पिवारी गांव में सोमवार रात मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कंकाल मथुरा-बरेली हाईवे पर कासगंज बॉर्डर के पास हाईवे से करीब 100 मीटर अंदर एक बाग में पड़ा मिला। कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर द

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब नौ बजे एक स्थानीय महिला खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान उसे आसपास से तेज दुर्गंध महसूस हुई। दुर्गंध के स्रोत का पता लगाने के लिए महिला जब पास पहुंची तो वहां मानव कंकाल पड़ा दिखाई दिया। महिला ने तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी। मानव कंकाल मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही मारहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा और थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के इलाके की छानबीन करने के साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल से मानव कंकाल बरामद हुआ है, जिसमें खोपड़ी और रीढ़ की हड्डी मिली है। प्रथम दृष्टया कंकाल करीब डेढ़ से दो महीने पुराना प्रतीत हो रहा है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने कंकाल की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। कंकाल किस व्यक्ति का है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें