आज का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
मेष: आज आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी। आपके काम अपेक्षानुसार पूरे नहीं होंगे। पर्याप्त आराम करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृषभ: आज नए रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। बड़े व्यावसायिक अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है।
मिथुन: आज सामाजिक मामलों पर मुखर होकर अपनी राय रखेंगे। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय देंगे।
कर्क: आज पुरानी गलतियों को ठीक करने का प्रयास करेंगे। स्वभाव में नरमी और सहजता बनाए रखें। आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा।
सिंह: आज आप काफी खुश रहेंगे। दांपत्य संबंधों का तनाव दूर होगा। आपको आत्मप्रशंसा से बचना चाहिए।
कन्या: आज आपकी विचारधारा काफी सकारात्मक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेमीजन से अपने मन की बात कह सकते हैं।
तुला: आज व्यवसाय में पारदर्शिता रखनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
वृश्चिक: आज नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कलात्मक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में लाभ होगा।
धनु: आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। किसी दुविधा और बेचैनी का समाधान मिलेगा।
मकर: आज आपको काफी ज्यादा काम करना पड़ेगा। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। परिजन आपसे अत्यंत प्रसन्न रहेंगे।
कुंभ: आज आपके उलझे हुए काम सुलझ सकते हैं। अपनी नौकरी से अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों का व्यवहार काफी सहयोगात्मक रहेगा।
मीन: आज का दिन धार्मिक चिंतन के लिए अनुकूल है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। सरकारी कार्यों में अवरोध आने की आशंका है।
ये भी पढ़ें आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया प्रतापगढ़ अजगरा के पौराणिक सरोवर पर 5100 दीपों की रोशनी ने रचा भव्य नजारा,












