गाजियाबाद यातायात पुलिस की नई पहल, ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर जोर

गाजियाबाद यातायात पुलिस की नई पहल, ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर जोर

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर 

गाजियाबाद, पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार एडिशनल कमिश्नर श्री राजकरन नैय्यर एवं डिसीपी यातायात 16 सितंबर 2026। गाजियाबाद कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने शहर में सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं।

यातायात प्रबंधन के लिए शहर को 3 मुख्य जोन और 9 सब-जोन में विभाजित किया गया है।NHAI के सहयोग से यातायात पुलिस को 20 आधुनिक स्मार्ट ट्रैफिक बूथ उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं कर्मचारियों को भीषण गर्मी से राहत के लिए AC हेलमेट वितरित किए गए हैं। जाम से निपटने के लिए प्रमुख मार्गों पर 8 मार्शल मोबाइल वाहन तैनात किए गए हैं।

इंटरसेप्टर वाहनों से ओवरस्पीडिंग पर ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है।यातायात पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ITMS के तहत 41 प्रमुख स्थानों पर 870 CCTV कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है तथा रोजाना औसतन 4,000 से अधिक ई-चालान किए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट सुधार, अवैध कट बंद कराने, गड्ढों की मरम्मत और अतिक्रमण हटाने जैसे अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद यातायात पुलिस ने 500 से अधिक ट्रैफिक वॉलंटियर्स को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। साथ ही Zero Fatality District अभियान, स्कूल-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता और सप्ताहांत में ड्रंक एंड ड्राइव तथा अवैध हूटर-सायरन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद अपील: यातायात पुलिस ने नागरिकों से हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार