पेंशनरों के लिए जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा,ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी कर सकते हैं प्रमाण-पत्र प्रस्तुत
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद,दिनांक:22.09.2026 मुख्य कोषाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि कोषागार के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया जा है कि कोषागारों में पेशन भुगतान हेतु मुख्यालय स्तर से जारी एसओ.पी. (SOP) की व्यवस्था निर्धारित की गई है, जिसके अनुपालन में-
ऑफलाइन जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने हेतु पेंशनर कोषागार से शासनादेशानुसार निर्धारित प्रारूप को भरकर एवं पहचान के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति संलग्न कर पेंशन पटल सहायक को प्रस्तुत करेंगे। साथ ही पी.पी.ओ. (पेंशन भुगतान आदेश) की मूल अथवा छायाप्रति सत्यापन हेतु साथ लानी होगी।
ऑनलाइन जीवित प्रमाण-पत्र (AadhaarFaceRD एवं Jeevan Pramaan) ऐप का प्रयोग कर (मोबाईल से अथवा कम्प्यूटर सेन्टर से) अपने सम्बन्धित कोषागार में प्रस्तुत कर सकते हैं। जिसके लिए पेंशनर को व्यक्तिगत रूप से कोषागार में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी।












