शादी के बाद युवती से मारपीट और फंदे से लटकाने का आरोप, थाने में दी तहरीर

शादी के बाद युवती से मारपीट और फंदे से लटकाने का आरोप, थाने में दी तहरीर

संवाददाता — निशांत त्रिपाठी सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता युवती के साथ मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती के पिता इन्द्रपाल पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम मसैपुर बलदेव सिंह पोस्ट साह जलालपुर, थाना कमलापुर, जिला सीतापुर ने संदना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, उनकी पुत्री अनीता की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व विपक्षी कुलदीप पुत्र सूर्य प्रकाश उर्फ ठाकुर निवासी ग्राम फतेपुर कोड़री, थाना संदना, सीतापुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अनीता के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती रही तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।

पीड़ित पिता का आरोप है कि 21 सितंबर 2026 को कुलदीप, ठाकुर और अर्जुन ने मिलकर उनकी पुत्री के साथ मारपीट की। इसके बाद 22 सितंबर 2026 को करीब तीन बजे आरोप है कि उक्त लोगों ने अनीता को मारकर कमरे में साड़ी के फंदे से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पिता ने ससुराल पक्ष से जानकारी लेने का प्रयास किया तो उन पर उल्टा आरोप लगाने की बात कही गई।

पीड़ित पिता ने संदना थाना पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal