प्रतापगढ़ राजपाल टंकी पर डिवाइडर पर चढ़ी स्कॉर्पियो, सड़क पर मचा हड़कंप
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। राजपाल टंकी क्षेत्र में देर रात बारिश के बीच एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की तस्वीरों में स्कॉर्पियो का एक हिस्सा डिवाइडर पर हवा में उठा हुआ दिखाई दे रहा है।
बारिश के कारण सड़क पर फिसलन और अंधेरा होने से वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अपील बारिश के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गति नियंत्रित रखें।












