प्रयागराज कमिश्नर कार्यालय से निकलते युवक का पीछा, वाहन में तोड़फोड़ का आरोप

प्रयागराज कमिश्नर कार्यालय से निकलते युवक का पीछा, वाहन में तोड़फोड़ का आरोप

प्रयागराज/प्रतापगढ़। प्रयागराज के जॉर्जटाउन थाना क्षेत्र में कमिश्नर कार्यालय में अपने निजी कार्य के लिए पहुंचे युवक के बाहर निकलने के बाद पीछा कर हमला करने और वाहन में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में बाघराय थाना क्षेत्र के कमोली बीरभानपुर निवासी रंजीत प्रताप सिंह ने जॉर्जटाउन थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

रंजीत प्रताप सिंह के अनुसार वह अपनी कार संख्या UP-72 BM 3415 से पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अपने निजी कार्य के संबंध में गए युवक पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि कार्यालय के गेट से बाहर निकलते समय वहां राकेश पाण्डेय, मौजूद थे।

इसके बाद रंजीत का आरोप है कि राकेश पाण्डेय और उसके करीब 10 से 15 साथी वाहनों से उसकी कार का पीछा करने लगे। प्रार्थी के मुताबिक पीछा करने वालों के पास बिना नंबर प्लेट की काली स्विफ्ट कार, स्कूटी, सफेद फॉर्च्यूनर और काले रंग की स्कॉर्पियो थी।

आरोप है कि पीछा करने के दौरान उनकी कार पर कई बार हमला किया गया जान से मारने की नियत से हमला किया गया। घबराया युवक पत्रिका चौराहा, लोक सेवा आयोग और हनुमान मंदिर चौराहा होते हुए मेडिकल चौराहे तक पहुंचा। वहां उसने अपनी कार साथी को सौंप दी और खुद पैदल भागकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया।

रंजीत प्रताप सिंह का आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने उसके साथी के साथ मारपीट की और लाठी-डंडों से कार के शीशे व बॉडी को क्षतिग्रस्त कर दिया। कार में लगी स्पॉट लाइट तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है।

प्रार्थी ने घटना का समय शाम करीब 3 से 3:30 बजे के बीच बताया है। उसने पुलिस से राकेश पाण्डेय सहित 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें