बलरामपुर: एक सप्ताह से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान, विभाग से आपूर्ति बहाल कराने की मांग
बलरामपुर। संवाददाता अब्दुल मजीद।
गैसड़ी ब्लॉक के परसा पलईडीह क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर भांभर गांव में पिछले करीब एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बिजली न आने के कारण ग्रामीणों के दैनिक कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में अंधेरा छाया हुआ है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, बिजली पर निर्भर छोटे कारोबार और अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बहाल होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।












