कानूपुर में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, इंटरलॉकिंग और आरसीसी सड़क निर्माण से बदल रही गांव की तस्वीर

कानूपुर में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, इंटरलॉकिंग और आरसीसी सड़क निर्माण से बदल रही गांव की तस्वीर

संवाददाता — दीप चन्द्र पाण्डेय जेठवारा/प्रतापगढ़। ग्राम सभा कानूपुर में इन दिनों विकास कार्यों को गति मिली है। गांव के अलग-अलग हिस्सों में इंटरलॉकिंग और आरसीसी सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में भी सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद जगी है।

ग्राम प्रधान राम सिंह की ओर से गांव में सड़क और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इंटरलॉकिंग और आरसीसी सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जिन स्थानों पर सड़क की जरूरत महसूस की जा रही थी, वहां निर्माण कार्य होने से रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा होगी। विकास कार्यों के चलते गांव की तस्वीर में भी बदलाव नजर आने लगा है।

ग्राम प्रधान राम सिंह ने गांव के विकास को लेकर आगे भी आवश्यक कार्य कराए जाने की बात कही है।

ये भी पढ़ें कुंडा में विवाहिता की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल, सास-ससुर गिरफ्तार; पति की तलाश जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें