प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: पत्नी को बचाने दौड़े पति की करंट लगने से मौत
बाघराय थाना क्षेत्र के बेधनगोपाल गांव में कपड़े डालते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
संवाददाता: दीप चन्द्र पाण्डेय प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बेधनगोपाल गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर में कपड़े डालते समय उसकी पत्नी करंट की चपेट में आ गई। पत्नी को करंट से बचाने के लिए पति तत्काल दौड़ा, लेकिन वह भी बिजली के करंट की चपेट में आ गया।
बताया जा रहा है कि करंट लगने से पति की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पत्नी को बचाने के प्रयास में पति की जान चले जाने की इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। हादसे ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है।












