आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं यूपी कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष, रामपुर खास में जश्न
संवाददाता — सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़। रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की लगातार तीन बार की विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्थान लिया है।
आराधना मिश्रा ‘मोना’ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। वह वर्तमान में रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की नेता की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।
आराधना मिश्रा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की खबर सामने आने के बाद रामपुर खास क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नियुक्ति पर उत्साह व्यक्त किया।
समर्थकों ने इसे रामपुर खास के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम बताया। नई जिम्मेदारी के साथ आराधना मिश्रा के सामने उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।
ये भी पढ़ें मजदूरी के 10 हजार रुपये मांगने पर धमकी देने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार











