जैथरा में पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

जैथरा में पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

जनपद एटा उत्तर प्रदेश

एटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पुलिस कर्मियों ने हाथों में तिरंगा थामकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारे लगाए।

यात्रा का शुभारंभ थाना परिसर से हुआ, जो मुख्य बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पुलिस टीम का स्वागत किया। प्रभारी निरीक्षक रितेश ठाकुर ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, सम्मान और स्वतंत्रता का प्रतीक है, जिसे हमेशा सम्मान देना हम सबका कर्तव्य है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में देशभक्ति का अद्भुत जोश और तिरंगे के प्रति अटूट सम्मान देखने को मिला।

ये भी पढ़ें दिल्ली: एम्स के मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें