रॉयल हाइज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

रॉयल हाइज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

प्रबंधक रंजीत जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, बच्चों को नेहरू के आदर्शों पर चलने की दी प्रेरणा

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा कुंडा, प्रतापगढ़। रॉयल हाइज पब्लिक स्कूल में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रंजीत जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

बच्चों की प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की।विद्यालय के उप प्रबंधक सौरभ जायसवाल ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचारों और आदर्शों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा, अनुशासन और देशप्रेम के संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें