स्वतंत्रता दिवस पर CISF जवानों का देशभक्ति से भरा भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर CISF जवानों का देशभक्ति से भरा भव्य आयोजन

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थर्मल पावर प्लांट मलावन, एटा की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ध्वजारोहण के पश्चात CISF जवानों ने परेड मार्च के माध्यम से अनुशासन और एकजुटता का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके उपरांत सुरक्षा संबंधी विभिन्न ड्रिल और मॉक डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत कर जवानों ने अपनी दक्षता का परिचय दिया।

फायर फाइटिंग, आपातकालीन बचाव कार्य और आतंकवाद-रोधी अभ्यास कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे, जिन्हें देख उपस्थित लोगों में उत्साह और गर्व की भावना जागृत हुई।

ये भी पढ़ें एटा: 15 अगस्त पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, बुजुर्गों के संग मनाया स्वतंत्रता दिवस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें