बेंती रामकथा के बीच सुबह बाबा हौदेश्वर नाथ धाम पहुंचे बागेश्वर बाबा, भगवान भोलेनाथ के दरबार में टेका मत्था

बेंती रामकथा के बीच सुबह बाबा हौदेश्वर नाथ धाम पहुंचे बागेश्वर बाबा, भगवान भोलेनाथ के दरबार में टेका मत्था

जिला संवाददाता अमित शुक्ला कुंडा (प्रतापगढ़)। बेंती स्थित राजभवन में चल रही भव्य श्रीराम कथा के बीच बुधवार सुबह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कुंडा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा हौदेश्वर नाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। सुबह-सुबह धाम पहुंचे बागेश्वर बाबा ने बाबा हौदेश्वर नाथ के श्रीचरणों में शीश नवाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बेंती में आयोजित श्रीराम कथा को लेकर इन दिनों पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। इसी धार्मिक आयोजन के बीच बागेश्वर बाबा का बाबा हौदेश्वर नाथ धाम पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

बाबा हौदेश्वर नाथ धाम कुंडा क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। बागेश्वर बाबा के दर्शन-पूजन की खबर से स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें