एटा”मिशन शक्ति 6.0″ के तहत पुलिस लाइन्स में महिला जनचौपाल आयोजित, महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

एटा”मिशन शक्ति 6.0″ के तहत पुलिस लाइन्स में महिला जनचौपाल आयोजित, महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा।”मिशन शक्ति 6.0″ के तहत आज दिनांक 23.11.26 को पुलिस लाइन्स एटा में महिला कल्याण विभाग, उ.प्र. राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती रेनू गौड द्वारा महिला जन समस्या के समाधान हेतु जनचौपाल / जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, महिलाओं की सुरक्षा एवं अन्य जन समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की गईं। माननीय सदस्या ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु निर्देशित किया।इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया गया। महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि उनकी हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और किसी भी महिला को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों, महिला हेल्पलाइन 181, 1090, 112, मिशन शक्ति अभियान एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे बिना डरे हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें, पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। जनचौपाल के माध्यम से महिलाओं ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, थानाध्यक्ष महिला थाना नीतू सिंह, थानाध्यक्ष सकीट मधु दुबे, महिला प्रकोष्ठ नीता माहेश्वरी और अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे हैं

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें