सन्मार्ग और कर्तव्य पथ पर चलना सिखाती है श्रीमद्भागवत कथा : आचार्य अमर कृष्ण शास्त्री

सन्मार्ग और कर्तव्य पथ पर चलना सिखाती है श्रीमद्भागवत कथा : आचार्य अमर कृष्ण शास्त्री

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

तृतीय दिवस सृष्टि वर्णन, सती चरित्र, कपिलोपाख्यान और ध्रुव चरित्र की रही धूम

बाबागंज/प्रतापगढ़। झींगुर ग्राम पंचायत में चल रही दिव्य श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस कथाव्यास आचार्य अमर कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सन्मार्ग, कर्तव्य और भक्ति के पथ पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को जीवन में सही मार्ग अपनाने की प्रेरणा देती है। माता सती का चरित्र नारी शक्ति, त्याग और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।

कथा के दौरान आचार्य ने सती चरित्र, कपिलोपाख्यान और ध्रुव चरित्र का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव के अपमान से आहत माता सती ने अपने प्राण त्याग दिए। वहीं भगवान कपिल ने अपनी माता को सांख्य दर्शन का उपदेश दिया। ध्रुव की कठोर तपस्या और भगवान विष्णु की कृपा से अटल पद प्राप्त करने की कथा ने श्रद्धालुओं को भक्ति और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया।

कथा का शुभारंभ आयोजक ज्ञानेंद्र प्रसाद पाण्डेय, हेमवती पाण्डेय एवं सौरभ पाण्डेय ने व्यास पीठ पर भागवत पूजन कर किया।

इस अवसर पर कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ के छोटे सुपुत्र कुंवर बृजराज प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रतापगढ़ कुलदीप पटेल, ब्लॉक प्रमुख बाबागंज पति रामयश सरोज, पत्रकार रूपेंद्र शुक्ल, समाजसेवी आनंद पाण्डेय, प्रधान अर्जुन अतेरु, आनंद देव पाण्डेय, डॉ. भूपति लाल पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था

हीरागंज नगर पंचायत की पहल सराहनीय

कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत हीरागंज बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि उदय शंकर पाण्डेय की ओर से मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था कराई गई। इसके साथ ही स्वच्छता बनाए रखने के लिए डस्टबिन समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें