प्रतापगढ़ पहुंचे पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, क्रेन से फूलों की बारिश कर हुआ भव्य स्वागत

प्रतापगढ़ पहुंचे पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, क्रेन से फूलों की बारिश कर हुआ भव्य स्वागत

संवाददाता मोहित पाल प्रतापगढ़ भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के पहली बार प्रतापगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रामपुर खास में क्रेन से फूलों की बारिश कराकर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान संगम लाल गुप्ता ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा प्रतापगढ़ की सातों सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने रामपुर खास में भी कमल खिलाने का भरोसा जताया। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वादे पूरे करती है।

स्वागत समारोह में जिला प्रभारी उदेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुरेश सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें