जलेसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 पउआ अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार एटा। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 22 पउआ अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरीशंकर पुत्र किशनपाल सिंह निवासी ग्राम पटना थाना जलेसर जनपद एटा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर मु0अ0सं0 365/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्रवाई में उ0नि0 शीशपाल सिंह, उ0नि0 वीरेंद्र सिंह एवं का0 विष्णु कुमार की सक्रिय भूमिका रही।
बरामदगी
22 पउआ अवैध देशी शराब
ये भी पढ़ें मलावन पुलिस की बड़ी सफलता चोरी की बाइक संग अभियुक्त गिरफ्तार













