Prayagraj: हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

  • हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
  • बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से अतिथियों का जीता दिल

दैनिक चक्र संवाददाता प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विकास खंड श्रृंगवेरपुर धाम क्षेत्र अंतर्गत प्रा० वि० गरियावां प्रयागराज में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान विद्या देवी के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। ध्वजारोहण एवं सरस्वती वंदना के पश्चात विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। क्लास वन के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा एक बुढ़िया ने बोया दाना एक्शन सॉन्ग प्रस्तुत किया था। सुनो घंटी बजी स्कूल की के साथ बच्चों ने विद्यालय की महिमा और महत्व को दर्शाया। द इनॉरमस टरनिप इंग्लिश प्ले में बच्चों ने इंग्लिश में डायलॉग बोला और बेहतरीन अभिनय के साथ प्रस्तुत किया। दिव्यांग बच्चा हेमंत ने नाइन प्लेनेट्स के बारे में इंग्लिश की एक लाइन द्वारा बताया।

इसके बाद बच्चों ने योगा पर मंत्र मुग्ध करने लायक प्रस्तुति दी। म्यूज़िक पर डंबल डांस एवं लेजियम डांस ने समा बांध दिया। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत प्रोत नृत्य की धूम रही। सभी अभिभावक बच्चों की ऐसी मनोरम प्रस्तुति देखकर बहुत प्रसन्न हुए। इसके उपरांत विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रद्धा सिन्हा द्वारा अतिथियों एवं विद्यालय की शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।

जिन प्रतिभागियों के अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे, उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की रसोईया और सफाई कर्मी को श्रद्धा सिन्हा द्वारा उनके सहयोग के लिए उपहार स्वरूप भेंट प्रदान किया गया। इको क्लब के बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के लिए प्रेरित किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन एवं स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं फ़ैमीना कय्यूम, विमला यादव, सरिता सुधाकर एवं नीरज सिंह, सुरेंद्र, सतीश, विमला, निर्मला, रामकली एवं अन्य क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें कुत्ते की गंदगी साफ करने को लेकर बुजुर्ग महिला से मारपीट, शिकायत दर्ज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें