कुत्ते की गंदगी साफ करने को लेकर बुजुर्ग महिला से मारपीट, शिकायत दर्ज
संवाददाता मुकेश कुमार एटा। जनपद के जलेसर क्षेत्र में कुत्ते द्वारा की गई गंदगी साफ करने को लेकर विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की और जाति सूचक गालियां भी दीं।
पीड़िता अभिलाषा ने बताया कि उनकी सास नारायणी देवी कुत्ते की पॉटी साफ कर रही थीं, तभी पड़ोसी प्रेमपाल, उषा देवी, जयकिशन, सनी, सचिन और शिखा ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि बुजुर्ग महिला को पीटा गया और गालियां दी गईं।
पीड़ित परिवार ने तुरंत डायल 1076 पर सूचना दी, लेकिन आरोपियों ने थाने जाते समय भी उन्हें धमकाया। पीड़िता की बहू ने बताया कि बरसात के मौसम में कुत्तों की गंदगी से परेशानी बढ़ रही है और जब उनके बेटे ने बीच बचाव किया तो उसे भी धमकाया गया।
मामले पर जलेसर थाना प्रभारी सुधीर राघव ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश












