आवारा कुत्तों के हमले से घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की ग्रामीणों ने बचाई जान

आवारा कुत्तों के हमले से घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर की ग्रामीणों ने बचाई जान

संवाददाता / रोहित वर्मा

यूपी जनपद /  प्रतापगढ़ 

जेठवारा-प्रतापगढ़ जनपद के विकास खण्ड लक्ष्मणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्रामसभा जेठवारा के नरैनापुर गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इस दौरान मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। धान के खेत में घायल अवस्था में पड़े मोर को ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत उसकी जान बचाई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और वन विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय पशु चिकित्सकों ने घायल मोर का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मोर को अपने संरक्षण में लेकर जिला मुख्यालय भेजा, जहां उसका आगे इलाज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, एटा में विज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal