जनपद प्रतापगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर, प्रशासनिक सेवाएं हुई अलर्ट यातायात सुरक्षा व्यवस्था के हुए पुख्ता इंतजाम।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
यूपी जनपद प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का आगमन दिनांक 29/8 /2025 को जनपद प्रतापगढ़ के राजकीय इंटर कॉलेज में होगा। जिसको मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक सेवाएं अलर्ट मोड पर हैं इसके अलावा आपको बता दें कि यातायात व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
_ट्रैफिक डायवर्जन रिपोर्ट एवं योजना जनपद प्रतापगढ़_
दिनांक- 29 अगस्त 2025
अवसर:- माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार का आगमन एवं जनसभा कार्यक्रम
???? माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन व जनसभा कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 29 अगस्त 2025 को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिकोण से प्रतापगढ़ नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
डायवर्जन योजना
शहर क्षेत्र में आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, बस, डम्पर आदि) को बाईपास मार्ग एवं निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से बाहर निकाला जाएगा।
(1) प्रयागराज से आने वाले वाहन
प्रयागराज की ओर से आने वाले भारी वाहन सिटी बाईपास से होकर रायबरेली / जौनपुर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
( 2) रायबरेली से आने वाले वाहन
रायबरेली मार्ग से आने वाले वाहन लालगंज बाईपास → कुण्डा मार्ग की ओर मोड़े जाएंगे।
(3) सुल्तानपुर से आने वाले वाहन
सुल्तानपुर मार्ग से आने वाले वाहन सिटी बाईपास → पॉवर हाऊस तिराहा से दाहिनें चिलबिला कोर्ट/ बाईपास / जगेशरगंज मार्ग की ओर डायवर्ट होंगे।
(4) जौनपुर मार्ग से आने वाले वाहन
जौनपुर मार्ग से आने वाले भारी वाहन भुपियामऊ ओवरब्रीज चौराहा होते हुए सुखपालनगर बाईपास मार्ग की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
(5) फैजाबाद/अयोध्या मार्ग से आने वाले वाहन
इस मार्ग से आने वाले वाहन बाईपास से होकर लालगंज / सुल्तानपुर मार्ग की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
_प्रतिबंधित क्षेत्र_
प्रतापगढ़ नगर के सभी मुख्य मार्ग (सिविल लाइन्स, जीआईसी ग्राउंड के आसपास, जनसभा स्थल) में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
अम्बेडकर चौराहा से पुलिस लाइन व राजापाल चौराहा से विक्रम चौराहा एवं तेलियर चौराहा से कुमार पैलेस तिराहा, सदर मोड़ तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णरुप से प्रतिबन्धित रहेगा।
राजापाल चौराहा से स्टेट बैंक ऑफ इंण्डिया मुख्य शाखा प्रतापगढ़ तक सभी प्रकार के वाहनों का पूर्णरुप से वर्जित रहेगा। तथा घंण्टाघर चौक (भरत चौक) की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन स्टेट बैंक ऑफ इंण्डिया मुख्य शाखा प्रतापगढ़ तक प्रवेश पूर्णरुप से प्रवेश वर्जित रहेगा ।
केवल आवश्यक सेवा (एंबुलेंस, अग्निशमन, पुलिस, प्रशासनिक वाहन) को छूट रहेगी।
_क्रियान्वयन_
मुख्य चौराहों एवं प्रवेश बिंदुओं पर बैरियर एवं पुलिस बल तैनात रहेगा।
पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मी व आरक्षी तैनात रहेंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम व साइन बोर्ड द्वारा आमजन को अग्रिम सूचना दी जाएगी।
पुलिस की आमजन से अपील-
माननीय मुख्यमंत्री जी के 29 अगस्त 2025 को प्रतापगढ़ आगमन एवं जनसभा कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रतापगढ़ नगर क्षेत्र में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के मद्देनज़र भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा निर्धारित डायवर्जन योजना के अनुसार ट्रकों, बसों व अन्य भारी वाहनों को बाईपास व वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। जीआईसी ग्राउंड व आसपास के क्षेत्रों में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं (एंबुलेंस, अग्निशमन, पुलिस व प्रशासनिक वाहन) को छूट होगी। प्रतापगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों व पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और सहयोग प्रदान करें ताकि कार्यक्रम शांति, सुरक्षा व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।यातायात प्रभारी जनपद प्रतापगढ़।
ये भी पढ़ें एटा में एएचटी टीम का अभियान: तीन बच्चे बालश्रम से मुक्त, संचालकों पर कार्रवाई












