लखनऊ में दुकान पर कब्जा ,महिला ने पुलिस पर लगाया सहयोग न करने का आरोप

लखनऊ में दुकान पर कब्जा ,महिला ने पुलिस पर लगाया सहयोग न करने का आरोप

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत 

लखनऊ। थाना बाज़ारखाला क्षेत्र के मिलएरिया चौकी अंतर्गत एवररेडी चौराहा स्थित एक दुकान को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके जेठ ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर जबरन कब्ज़ा करने की कोशिश की।

महिला का कहना है कि जिस दुकान पर कब्ज़ा किया जा रहा है, वह उसके मृतक पति की थी। महिला ने आरोप लगाया कि मिलएरिया चौकी इंचार्ज ने दबाव बनाकर जबरन चाबी दिलाने की कोशिश की और ताला कटवाकर दुकान से सामान निकलवाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर 112 पुलिस टीम पहुंची। महिला का रो-रोकर बुरा हाल है और उसने आरोप लगाया है कि पुलिस उसकी कोई मदद नहीं कर रही। वहीं दुकान से सामान निकालने और ताला तोड़े जाने के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से महिला परेशान है।

पूरा मामला थाना बाज़ारखाला क्षेत्र के एवररेडी चौराहा, मिलएरिया चौकी का बताया जा रहा है। पुलिस अब इस पूरे विवाद की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें जनपद प्रतापगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री के आगमन पर, प्रशासनिक सेवाएं हुई अलर्ट यातायात सुरक्षा व्यवस्था के हुए पुख्ता इंतजाम

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal