एटा ब्रेकिंग: SSP ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, तीन निरीक्षकों के तबादले
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
एटा। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायणn सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को जारी आदेश में तीन निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
नए आदेश के अनुसार
सकीट थाना प्रभारी निरीक्षक शम्भूनाथ सिंह को बनाया गया है कोतवाली नगर एटा का नया प्रभारी निरीक्षक।
कोतवाली नगर एटा के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार को सौपी गई है जलेसर थाने की कमान।
प्रभारी एएचटी राजकुमार सिंह को बनाया गया है थानाध्यक्ष सकीट।
वहीं, कोतवाली जलेसर प्रभारी निरीक्षक सुधीर राघव का स्थानांतरण गैर जनपद किया गया है।
एसएसपी के इस फैसले को जिले में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें लखनऊ में दुकान पर कब्जा ,महिला ने पुलिस पर लगाया सहयोग न करने का आरोप












