286 दिन अंतरिक्ष में! सुनीता विलियम्स का भोजन क्या था?

लेकिन लोगों के मन में एक सवाल बना हुआ था कि इतने महीनों तक सुनीता ने आखिर क्या खाया?

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर ने अंतरिक्ष में 286 दिन बिताए और अब वे जल्द ही पृथ्वी पर लौटने वाले हैं। इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहते हुए उनकी सेहत और खानपान पर नासा के विशेषज्ञ लगातार नजर बनाए हुए थे, ताकि वे स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहें।

लेकिन लोगों के मन में एक सवाल बना हुआ था कि इतने महीनों तक सुनीता ने आखिर क्या खाया?

अंतरिक्ष में विशेष रूप से तैयार किया गया खाना ही खाया जाता है। सुनीता और विलमोर के आहार में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के व्यंजन शामिल थे। उनके मेनू में पाउडर दूध के साथ अनाज, पिज्जा, झींगा कॉकटेल, ग्रिल्ड चिकन और टूना मछली शामिल थे। अंतरिक्ष में खाना पकाने की सुविधा नहीं होती, इसलिए सभी मांसाहारी भोजन और अंडे पहले से पृथ्वी पर पकाकर पैक किए जाते हैं और वहां सिर्फ गर्म करके खाए जाते हैं। नासा के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हर अंतरिक्ष यात्री को रोजाना करीब 1.72 किलोग्राम भोजन दिया जाता है। इन खाद्य पदार्थों को विशेष तरीके से सुखाकर या जमाकर रखा जाता है और ज़रूरत पड़ने पर गर्म करके खाया जाता है। अब जब सुनीता पृथ्वी पर लौट रही हैं, तो वह फिर से अपने पसंदीदा ताजे खाने का आनंद ले पाएंगी।

ये भी पढ़ें दैनिक चक्र की नई यात्रा की शुरुआत…

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें