कुंडा मनगढ़ चौकी प्रभारी रविशंकर तिवारी का निधन, पुलिस विभाग शोकाकुल
इलाज के दौरान उपनिरीक्षक रविशंकर तिवारी का निधन
प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के थाना कुंडा अंतर्गत चौकी मनगढ़ प्रभारी उपनिरीक्षक रविशंकर तिवारी (PNO-892350320) का इलाज के दौरान निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रविशंकर तिवारी पुत्र बाबूराम तिवारी, निवासी ग्राम डालखेड़ा, थाना आशीवन, जनपद उन्नाव को 27 अगस्त 2025 को अचानक तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में भर्ती कराया गया था। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया था।

बताया गया कि उपचार के दौरान शनिवार प्रातः करीब 4 बजे (30 अगस्त 2025) उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें बड़े रविवार से पहले बुदौना में सेवई-चीनी का वितरण












