बड़े रविवार से पहले बुदौना में सेवई-चीनी का वितरण

बड़े रविवार से पहले बुदौना में सेवई-चीनी का वितरण

अजय पटेल की पहल से ग्रामीणों में उल्लास, भाईचारे का संदेश

प्रयागराज। कौडिहार ब्लॉक के ग्राम सभा बुदौना में बड़े रविवार के अवसर पर पूर्व संध्या को विशेष सामाजिक पहल देखने को मिली। शनिवार (31 अगस्त) को ग्राम सभा निवासी अजय पटेल पुत्र राजेंद्र प्रसाद पटेल ने अपने गांव के लोगों के बीच सेवई और चीनी वितरित कर त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सेवई और चीनी पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान झलक उठी। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारे, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूती मिलती है।

गांववासियों ने अजय पटेल की इस पहल को सराहा और कहा कि उनकी इस कोशिश ने न सिर्फ जरूरत पूरी की बल्कि त्योहार की उमंग भी दोगुनी कर दी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि युवाओं की ओर से किए जाने वाले ऐसे सामाजिक कार्य गांव के माहौल में सकारात्मकता लाते हैं और आने वाली पीढ़ियों को समाजहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

ये भी पढ़ें हॉकी अंडर-14 प्रतियोगिता का डीएम सीडीओ ने किया शुभारंभ 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें