हॉकी अंडर-14 प्रतियोगिता का डीएम सीडीओ ने किया शुभारंभ

  • हॉकी अंडर-14 प्रतियोगिता का डीएम सीडीओ ने किया शुभारंभ
  •  राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया गया नमन

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । हॉकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में सहायक खेल प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले 88 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फतेहपुर के स्टेडियम प्रांगण में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की उपस्थिति में देखा गया।हॉकी अंडर-14 प्रतियोगिता का डीएम सीडीओ ने किया शुभारंभ

इसी क्रम में जिला खेल कार्यालय स्टेडियम में हॉकी अंडर-14 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी, सीडीओ, परियोजना निदेशक शेषमणि सिंह और लक्ष्मण अवॉर्डी रविकांत मिश्र ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और हॉकी स्टिक पकड़कर मैच का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद के युवाओं को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि वह प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। वहीं, सीडीओ ने बच्चों को खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं और लगन व समर्पण से अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस मौके पर लक्ष्मण अवॉर्डी रविकांत मिश्र, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील भारती, गणमान्य खिलाड़ी और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें एटा में 1500वां जुलूस-ए-मुहम्मदी 5 सितंबर को, काजी मुख्तार अहमद नजमी ने किया ऐलान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें