पंचायत चुनाव 2026 : अधिसूचना जारी, अब जनता परखेगी गांव के विकास का हिसाब

यूपी पंचायत चुनाव 2026 : अधिसूचना जारी, अब जनता परखेगी गांव के विकास का हिसाब

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत मतदाता पुनरीक्षण का कार्य 18 जुलाई 2025 से शुरू होगा और अंतिम मतदाता सूची 15 जनवरी 2026 को जारी होगी। इसके बाद मार्च-अप्रैल 2026 तक प्रदेश में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

इस बार पंचायत चुनाव में मतदाता सिर्फ अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करेंगे, बल्कि गांव के विकास का पूरा हिसाब भी लेंगे। जिन गांवों में पिछले पांच सालों में विकास की रफ्तार थमी रही, सड़कें-नालियां अधूरी रहीं और प्रधान ने कभी ग्रामीणों की समस्याओं की खबर तक नहीं ली, वहां नाराज़गी साफ देखी जा रही है।

गांव-गांव में चर्चाएं तेज हैं कि अबकी बार जनता उन प्रतिनिधियों को मौका देगी, जिन्होंने वास्तव में विकास कार्य किए और गांव की आवाज़ बने।

यानी 2026 के पंचायत चुनाव सिर्फ नेतृत्व बदलने का ही नहीं, बल्कि गांवों के विकास का भी बड़ा इम्तिहान साबित होंगे।

ये भी पढ़ें कुंडा मनगढ़ चौकी प्रभारी रविशंकर तिवारी का निधन, पुलिस विभाग शोकाकुल 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया