लीलापुर में सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

प्रतापगढ़: लीलापुर में सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल‍

प्रतापगढ़ जनपद के लीलापुर थाना क्षेत्र के तिना चितरी गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र वर्मा अपनी पत्नी पूजा वर्मा (38) और एक अन्य महिला कलावती वर्मा के साथ ग्राम गिरधरसहाय से वापस अपने गांव दुर्री पहाड़पुर लौट रहे थे। चितरी के पास एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में पूजा वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धीरेंद्र और कलावती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया है।

तीनों पीड़ित थाना सांगीपुर के दुर्री पहाड़पुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें पंचायत चुनाव 2026 : अधिसूचना जारी, अब जनता परखेगी गांव के विकास का हिसाब

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें