75 रुपये को लेकर मुबारिकपुर गांव में बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट

75 रुपये को लेकर मुबारिकपुर गांव में बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा। जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में मामूली 75 रुपये को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार बिजली सही कराने के लिए मांगे गए पैसों को लेकर दो पक्षों में जमकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक रुपये मांगते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद गांव में घटना की चर्चा जोरों पर है।

ग्रामीणों के अनुसार छोटी सी बात ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया और माहौल कुछ समय तक तनावपूर्ण बना रहा। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें राजकीय इंटर कॉलेज एटा के ऐतिहासिक भवन के जीर्णोद्धार की पहल, 1.50 लाख रुपए सहयोग राशि एकत्रित

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal