थाना विधनू पुलिस की बड़ी सफलता , मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
स्टेट संवाददाता विष्णु रावत
कानपुर। थाना विधनू पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी मौका पाकर मोबाइल टावर व अन्य स्थानों से बैटरी चोरी कर ले जाते थे।
जानकारी के अनुसार, अभियुक्तों ने रामईपुर स्थित मोबाइल टावर के बैटरी बैंक से 8 सेल चोरी किए थे। इस संबंध में टावर के टेक्नीशियन सुमित कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिरखास की सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चारों अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश सिंह, नंदू सिंह उर्फ संदीप सिंह, सुजीत व नारायण सिंह भदौरिया के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी की गई 8 बैटरियां व घटना में प्रयुक्त सफेद स्कार्पियो (UP 35 BA 9777) बरामद की गई।
थाना विधनू पुलिस टीम में उप निरीक्षक रविंद्र कुमार, अजय गंगवार, इंद्रपाल सिंह, शिवम शर्मा, अंकित सिंह, प्रदीप सिंह, हेड कांस्टेबल फूलन सिंह व कांस्टेबल रोबिन सिंह शामिल रहे। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को अग्रिम कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया।
ये भी पढ़ें 75 रुपये को लेकर मुबारिकपुर गांव में बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट












