7 सितम्बर को लगेगा साल का आख़िरी चंद्र ग्रहण, लालिमा लिए नजर आएगा चांद
नई दिल्ली। संवाददाता
7 सितम्बर 2025 की रात आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन साल का दूसरा और आख़िरी चंद्र ग्रहण लगेगा। खगोल विज्ञान के जानकारों के अनुसार यह ग्रहण भारत समेत दुनिया के ज़्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा।
ग्रहण की शुरुआत रात करीब 9 बजे होगी और इसका असर देर रात तक देखने को मिलेगा। रात 11 बजे से लेकर लगभग आधी रात तक चांद पर गहरा साया पड़ेगा, जिसके कारण वह लालिमा लिए हुए नजर आएगा। इसी वजह से इसे लोग “ब्लड मून” भी कहते हैं।
भारत के सभी प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, पटना और कोलकाता में यह चंद्र ग्रहण साफ-साफ दिखाई देगा। लोग इसे बिना किसी उपकरण के अपनी आंखों से देख सकते हैं, हालांकि दूरबीन या टेलिस्कोप की मदद से नजारा और भी शानदार होगा।
धार्मिक मान्यताओं में ग्रहण काल को विशेष महत्व दिया जाता है और इस दौरान पूजा-पाठ व अन्य शुभ कार्यों से परहेज़ किया जाता है। वहीं वैज्ञानिक इसे एक प्राकृतिक घटना मानते हैं और लोगों से अपील करते हैं कि इसे डर की बजाय एक रोचक खगोलीय नज़ारे के रूप में देखें।
ये भी पढ़ें दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक बाढ़ का कहर, कई जिलों में हालात गंभीर












